अखिलेश यादव को यूपी चुनाव में नहीं दिख रहा भविष्य! किसने किया ये दावा?
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को दावा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना भविष्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इसी असमंजस के चलते अखिलेश यादव चुनाव को लेकर साफ रुख नहीं अपना पा रहे हैं। इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।