एमिटी के विद्यार्थियों ने जानी भारतीय संगीत परंपरा, डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति
एमिटी के विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को करीब से जाना। प्रसिद्ध गायिका डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और शास्त्रीय रागों से सजे फिल्मी गीतों ने समां बांध दिया। यह शास्त्रीय संगीत कार्यशाला-संयोजन श्रृंखला संस्कृति मंत्रालय और मधु मूर्च्छना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने सहयोग किया।