मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

प्रियंका गांधी ने तैयार किया 50-60-70 का फॉर्मूला… सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर पहली बैठक आज

23 Nov 2026, 08:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर सोमवार को दिल्ली में पहले दौर की बैठक हो रही है। चर्चा दोनों दलों की समन्वय समितियों के बीच होगी, जिसमें सीट बंटवारे का खाका तैयार किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रो. रामगोपाल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा हसन शामिल हैं।