मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी चुनाव को लेकर BJP कोर टीम की आज अहम बैठक, मिशन-27 पर मंथन

23 Nov 2026, 06:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा की कोर टीम की आज अहम बैठक होनी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बैठक आज शाम पांच बजे होगी, जिसमें संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।