बिहार: नीतीश सेतु के राजनीतिक संदेश को यूपी तक पहुंचाएगी भाजपा, कुर्मी वोट बैंक पर नजर
बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर राज्य के सबसे लंबे सेतु का नामकरण कर भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी इस नामकरण के जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुर्मी और महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस एक पहल से भाजपा कई राजनीतिक समीकरण एक साथ साधने की कोशिश कर रही है।