उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की नई रणनीति, 6 क्षेत्रों में तैनात होंगे संगठन मंत्री
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए छह राज्यों के संगठन मंत्रियों को प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। 40 पर्यवेक्षक चुनावी तैयारियों की धार परखेंगे, जबकि मथुरा में होने वाले दो दिवसीय चिंतन शिविर में आगे की रणनीति तय होगी।