संविधान दिवस पर लखनऊ में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’, मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे नेतृत्व
संविधान दिवस 26 नवंबर को लखनऊ में कांग्रेस ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह मार्च प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और तनुज पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।