IND vs PAK मैच में हर्षित राणा की दादागिरी, पाकिस्तान से जमकर कहासुनी, यहां देखें VIDEO
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच कई बार कहासुनी हुई, जिसे रोकने के लिए अंपायर को बीच में आना पड़ा। मैच में पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जबकि भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की अगुआई में टीम ने शानदार खेल दिखाया।