मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

हरियाणा में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान शहीद

23 Nov 2026, 12:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

हरियाणा के हिसार जिले के भोजराज गांव के पास सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 32 टैंकों के साथ चल रहे अभ्यास में उठी धूल के कारण टैंक चालक को आगे तैनात दो जवान दिखाई नहीं दिए। टैंक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उत्तर प्रदेश के शामली निवासी नायक मनीष कुमार और बदायूं निवासी नायक अंकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हिसार के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।