सिर्फ भारत नहीं पूरी दुनिया दर्द मुक्त चाहते डॉ. कांत
दिल्ली में प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टर डॉ. रजनीश कांत ने मीडिया से बातचीत में अपने 'दर्द मुक्त भारत' अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी आरकेएम पद्धति में रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी शिकायतों का आकलन कर उसका प्रबंधन किया जाता है। अभियान के तहत हर महीने की पहली तारीख को 100 मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है, और लाइव प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दर्द से राहत की तकनीक भी दिखाई।