मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ में 26 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, खड़गे करेंगे संविधान रक्षा मार्च की अगुआई

23 Nov 2026, 04:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ में संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकालेगी, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। यह मार्च कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। मार्च की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और पूर्व सांसद पीएल पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।