बिहार के पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड में 22 मौतों के मामले में 4 आरोपित दोषी करार, 26 नवंबर को सजा
बिहार के पूर्वी चंपारण में अप्रैल 2023 के जहरीली शराब कांड में विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या-1 ने चार आरोपितों को दोषी करार दिया है। इस त्रासदी में 22 लोगों की मौत हुई थी, जो हरसिद्धि, तुरकौलिया, पहाड़पुर और सुगौली थाना क्षेत्रों में हुई थी। दोषियों अजय कुमार यादव, ललन यादव, राजेश सहनी और नवल किशोर यादव की सजा पर 26 नवंबर को सुनवाई होगी।