Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर बार में वकीलों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 15-10-2024

जमशेदपुर बार में वकीलों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

जमशेदपुर (झारखंड)। देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर के वकीलों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा केंद्र सरकार से मांग की कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी मांग की गई कि उड्डयन क्षेत्र में टाटा घराने के योगदान के मद्देनजर धालभूमगढ़ के प्रस्तावित हवाई अड्डे का नामकरण रतन टाटा हवाई अड्डा किया जाए और यहां इंटरनेशनल स्तर की सेवाएं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक बनाया जाए। इस दिशा में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो से भी पहल करने की अपील की गई।

वकीलों के अनुसार देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचाया। रतन टाटा ने सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया।

देश में जहां भी विपदा आई रतन टाटा ने दिल खोलकर सहयोग दिया। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें जिला व्यवहार न्यायालय परिसर बार भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर शहर टाटा समूह की नहीं भारत देश की धरोहर है। टाटा समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में लाखों लोगों को रोजगार दिया और करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी मिली। उनके जैसे महान हस्ती को बार-बार नमन करता हूं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अधिवक्ता पीएन गोप, मोहम्मद कासिम, बीजी डे, एसएम राजू, एसके नंदी, अभय कुमार सिंह, समरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल प्रसाद, जगदीप सिंह सैनी, जन्मेजय सिंह, राजू सिंह, सीमा इंदु, युगल किशोर, जयंतो डे, ललित मोहन गोप, पवन कुमार, दिनेश पांडे, नोटरी ओम प्रकाश, बिजेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह व अन्य अधिवक्ता गण के अलावा न्यायालय परिसर में आए जनता भी श्रद्धांजलि देने में शामिल थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel