Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप महानिदेशक, दूर संचार मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक, शैडो एरिया में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन एवं संचार सारथी एप के प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

Follow

Published on: 31-01-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप महानिदेशक, दूर संचार मंत्रालय, भारत सरकार श्री अनिल कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में दूरसंचार समिति की बैठक आहूत की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत अन्य संबंधित बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले के सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या एवं मोबाइल टॉवर लगाने को लेकर चर्चा की गई।

उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बीते विधानसभा चुनाव में शैडो एरिया की मैपिंग में 26 स्थान/ग्राम पंचायत चिन्हित किए गए थे जिसमें मोबाइल नेटवर्क समस्या से करीब 5000 की आबादी प्रभावित है।

उन्होने पंचायती राज विभाग, निर्वाचन विभाग, वन विभाग एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को शैडो एरिया के संबंध में समेकित सूची समर्पित करने का निर्देश ताकि किसी स्थान को लेकर दोहराव नहीं हो तथा शैडो एरिया की वास्तविक पहचान हो सके। वन भूमि एवं अन्य स्थानों पर मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन को लेकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों को एनओसी ससमय निर्गत करने का निदेश दिया गया।

उप महानिदेशक, दूर संचार मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला आकांक्षी जिला के रूप में चिन्हित है तथा भारत सरकार आकांक्षी जिले में आधारभूत दूरसंचार संरचना के सतत विकास को लेकर प्रयासरत है । उन्होने बीएसएनएल एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधियों को शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।

साथ ही कहा कि दूरसंचार सुविधा मुहैया कराने के लिए मंत्रालय हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है, जरूर है कि समस्याओं को चिन्हित कर कार्रवाई करें। उन्होने दूरसंचार विभाग द्वारा धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए लॉन्च किए गए दूरसंचार सारथी एप को लेकर जागरूकता लाने की बात कही।

उन्होने बताया कि सभी स्मार्टफोन के लिए एक एप्लिकेशन के रूप में लॉन्च किया जा चुका है, यह एप यूजर्स को धोखाधड़ी वाले फोन कॉल से बचाएगा। उन्होने बताया कि एप को ऐसे डिजाइन किया गया है क‍ि इससे आप सीधे अपने कॉल लॉग से संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं, इससे धोखाधड़ी वाली घटनाओं को संबोधित करने की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी ।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, सभी नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्त, बीएसएनएल व अन्य निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel