Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भू अर्जन संबंधी बैठक, जमीन अधिग्रहण, लंबित मुआवजा भुगतान, सर्वे कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 30-12-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विकास कार्यों, राजमार्ग निर्माण, रेलवे परियोजना आदि से संबंधित जमीन अधिग्रहण, लंबित मुआवजा भुगतान, सर्वे कार्य की समीक्षा किया गया ।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 14 परियोजना संचालित है जिसमें 7 परियोजना में रैयतों को जमीन और मकान के मुआवजा वितरण की कार्रवाई की जा रही है, 7 अन्य में भू अर्जन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लंबित भू अर्जन को लेकर विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल हुए को निर्देशित किया गया कि चिन्हित परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण का कार्य जल्दी से पूर्ण करें ताकि भू अर्जन की प्रक्रिया पूरी करते रैयतों को मुआवजा भुगतान किया जा सके।

उपायुक्त ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार या केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनायें भू अर्जन और मुआवजा भुगतान के कारण विलंब नहीं हो इसे सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में पिछली से कुदादा पथ, भागाबंदी से ओड़ीसा सीमा तक पथ, मानगो स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण, बेगनाडीह से पोटका पथ के विभिन्न नालों पर उच्च स्तरिय सेतु निर्माण, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंच पथ, भुईयासियान से सुसनी पथ, फुलडूंगरी एनएच 33 से झांटीझरना पथ, पिपला मोड एन0एच0 33 से घोडाबांधा होते हुए अन्ना चौक, गुडा जियान धालभूमगढ एन0एच0 33 तक पथ चौड़ीकरण, कोवली से डुमरिया पथ, भादोडीह सतनाला बोडाम माधोपुर पथ, पिताजुडी से गुडाबान्धा पथ, एन0एच0 33 बांसदा से पथरा पथ, कोवाली-लाईलम घाटी तक पथ चौडीकरण में भू अर्जन एवं लंबित मुआवजा भुगतान पर विस्तार से चर्चा हुई।

वैसी परियोजना क्षेत्र जिसमें ग्राम सभा या वार्ड सभा का परामर्श लंबित है उसमें पहल करते हुए तेजी लाने का निदेश सभी सीओ को दिया गया। साथ ही वंशावली, भूमि सत्यापन प्रतिवेदन, मकान स्वामित्व की जांच कर प्रतिवेदन जल्द समर्पित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद, जिल भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, सीओ मानगो, सीओ घाटशिला, सीओ बोड़ाम, पथ निर्माण विभाग के अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel