Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एमजीएम की घटना दुःखद, सरकार पीड़ितों के साथ : बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 04-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल में हुए दर्दनाक पर घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा हैं कि सरयू राय इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी को छोड़कर सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए और जनहित के मामले में अड़ंगाबाजी बंद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महसूस किया कि पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं, अब मरीजों का इलाज संभव नहीं कभी भी कोई घटना हो सकती हैं इसलिए मैंने एक तरफ साकची एमजीएम अस्पताल में ही नए अस्पताल की नींव रखी जिसका निर्माण कार्य चल रहा हैं, दूसरी तरफ मैंने डिमना स्थित अस्पताल को शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किए, पहले ओपीडी फिर पूरे अस्पताल को शिफ्ट करने का निर्देश मैंने दिया था और इस दिशा में कार्य भी हुआ।

जब बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेज होने लगा तो सरयू राय जो पूर्व में कैबिनेट मिनिस्टर और इस क्षेत्र के विधायक भी थे, तब उन्होंने कभी भी अस्पताल का भ्रमण नहीं किया ना ही कभी अस्पताल में पानी की सुविधा या बिजली की सुविधा पर गौर किया लेकिन मेरे अस्पताल को पूरा करने और शिफ्ट करने के प्रयास के दौरान बार बार अड़ंगा लगाया, कार्य रोकने का प्रयास किया, कभी बोरिंग करने का काम रुकवा दिया जिससे अस्पताल में पानी नहीं मिल पाया और अस्पताल शिफ्ट नहीं हो पाया, विधायक बनने के बाद अस्पताल भ्रमण के बहाने उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण करने वाले ठेकेदार पर प्रेसर बनाया कि कार्य धीमी हो जाये और निर्माण कार्य लेट हो, आज परिणाम है कि पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई, और अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ, जिस कारण इतना बड़ा घटना हो गया।

उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार संवेदनशील है और मृतकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के साथ उनके परिवार के साथ खड़ी है और जल्द ही एमजीएम को नए अस्पताल बिल्डिंग में शिफ्ट करने को प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel