नेपाल के PM बालेंद्र शाह पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का पहला दौरा
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। 23 नवंबर को वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और साझा मुद्दों पर चर्चा होगी।