मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर घमासान तेज, सपा-कांग्रेस के बीच कल होगी बैठक

22 Nov 2026, 12:27 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को संयुक्त बैठक होगी। कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सौंपी है, जिन पर वह अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है, जबकि अखिलेश यादव का कहना है कि दोनों दल मिलकर तय करेंगे कि किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दोनों पार्टियां समन्वय के साथ चुनाव लड़कर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाना चाहती हैं।