Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

नई दिल्ली:2014 से सात प्रमुख देशों ने देखा नेतृत्व परिवर्तन, भारत में पीएम मोदी का मैजिक कायम

Follow

Published on: 08-11-2024

नई दिल्ली। 2014 में केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद से दुनिया के सात प्रमुख देश नेतृत्व परिवर्तन के गवाह बनें हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में है और उनकी सत्ता कायम है।
ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने एक्स पर एक ग्राफ शेयर किया। इसमें 2014 के बाद से दुनिया के सात देशों में हुए नेतृत्व परिवर्तन को दर्शाया गया। ग्राफ में भारत भी है जिसका नेतृत्व 2014 से पीएम मोदी के रूप में वर्तमान तक अपरिवर्तनीय है।
मिश्रा ने ग्राफ शेयर करते हुए लिखा, दुनिया कैसे बदलती है, जबकि मोदी स्थिर हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में अभूतपूर्व स्थिरता।
दरअसल बुधवार को अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में अपना अगला राष्ट्रपति मिल गया। रिपब्लिकन नेता ने डेमोक्रेट और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हरा दिया।
2014-24 तक अमेरिका में तीन शख्स राष्ट्रपति पद पर बैठे। इनमें बराक ओबामा (2014 से 17 तक डेमोक्रेटिक पार्टी), डोनाल्ड ट्रंप (2017 से जनवरी 21 तक रिपब्लिकन पार्टी), जो बाइडेन (2021 से डेमोक्रेटिक पार्टी) शामिल हैं। ट्रंप अब जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति पद को संभालंगे।
इसी तरह यूके में 2014-24 के बीच डेविड कैमरून, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस, ऋषि सुनक, कीर स्टारमर (वर्तमान प्रधानमंत्री) पीएम पद पर रहे।
ऑस्ट्रेलिया में 2014 से 2024 के बीच पीएम पद पर टोनी एबॉट, मैल्कम टर्नबुल, स्कॉट मॉरिसन, एंथनी अल्बानीज (वर्तमान प्रधानमंत्री) रहे हैं।
फ्रांस में 2014 से 2024 के बीच दो लोगों ने देश के सर्वोच्च पद को संभाला। इसमें फ़्रांस्वा ओलांद (2012-2017) और इमैनुएल मैक्रों (वर्तमान राष्ट्रपति) शामिल हैं।
इटली में 2014 से 2024 के बीच पांच लोग पीएम पद पर बैठे। इनमें माटेओ रेन्जी, पाओलो जेंटिलोनी, ग्यूसेप कोंटे, मारियो ड्रैगी, जियोर्जिया मेलोनी (वर्तमान पीएम) शामिल है।
जापान में 2014 से 2024 के बीच चार लोगों ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। इनमें शिंजों अबे, योशिहिदे सुगा, फुमिओ किशिदा, शिगेरू इशिबा (वर्तमान पीएम) शामिल हैं।
2014 से 2024 के बीच पाकिस्तान में भी नेतृत्व परिवर्तन हुए। यहां- नवाज शरीफ (2014-15), शाहिद खाकन अब्बासी (2015-17), इमरान खान (2017-21), शहबाज शरीफ (2021-24) पीएम पद पर रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel