Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भारत-कनाडा विवाद में अब ब्रिटेन भी हुआ शामिल , स्टार्मर ने ट्रूडो से फोन पर की बातचीत

Follow

Published on: 16-10-2024
 

लंदन: भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद में अब ब्रिटेन की भी एंट्री हो गई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फोन पर बातचीत के दौरान ‘कानून व्यवस्था के महत्व’ पर जोर दिया। बता दें कि भारत के साथ कनाडा के राजनयिक विवाद के बीच यह बातचीत हुई। ब्रिटेन के आधिकारिक बयान में भारत का सीधा जिक्र नहीं है, लेकिन इसमें उन आरोपों का जिक्र जरूर किया गया है जिन पर कनाडा में जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन और कनाडा के प्रधानमंत्रियों की फोन पर यह बातचीत सोमवार शाम को हुई।

भारत ने कनाडा के 6 राजनयिक किए निष्कासित

बता दें कि इससे पहले भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। साथ ही भारत ने सिख आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से अपने राजनयिक को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज करने के बाद वहां से अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने का भी ऐलान किया था। ब्रिटेन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘PM स्टार्मर ने कल शाम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की। उन्होंने उन आरोपों के संबंध में हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की जिन पर कनाडा में जांच हो रही है। दोनों ने कानून व्यवस्था के महत्व पर सहमति जताई। वे जांच पूरी होने तक करीबी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।’

बिगड़ते ही जा रहे हैं दोनों देशों के बीच रिश्ते

बता दें कि सिख आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद मंगलवार को और गहरा गया था। ओटावा ने जहां अपने यहां गुप्त अभियान चलाने में बिश्नोई गिरोह के तार भारत सरकार के एजेंटों से जोड़ने का प्रयास किया तो वहीं नई दिल्ली ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दोनों देशों में तनाव बढ़ने के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भारत के खिलाफ पाबंदी लगाने की संभावना को खारिज नहीं किया और कहा कि ‘सभी विकल्प विचाराधीन हैं’। वहीं, कनाडा के दावे को खारिज करते हुए भारत के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ओटावा का यह दावा सच नहीं है कि उसने निज्जर मामले में नई दिल्ली के साथ साक्ष्य साझा किए थे।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel