न्यूजीलैंड दौरे के बीच आई बुरी खबर, ऋषभ पंत लगातार तीसरे मैच से हुए बाहर, पहले टेस्ट पर भी लटकी तलवार
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को झटका लगा है, क्योंकि ऋषभ पंत लगातार तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। ईरानी कप के दौरान लगी साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। एहतियात के तौर पर लिए गए इस फैसले से 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर भी संशय बन गया है।