Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संविधान देश के हरेक नागरिक को समान अधिकार देता हैं : उपायुक्त

Follow

Published on: 26-11-2024

-संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

-जय हिन्द जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भी संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है। यह गिरिडीहवासियों के लिए गर्व का पल है

गिरिडीह(झारखंड)। आज संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर उन्होंने स्वयं भी शपथ ली और दिलाया कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उनसब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए. दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था तथा संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था।

संविधान सभा के 2 साल 11 महीने और 18 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जय हिन्द जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भी संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है।

यह गिरिडीहवासियों के लिए गर्व का पल है। कहा कि युवा वर्ग को संविधान दिवस के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ पूरे जिले मनाया जा रहा है। भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

इसके अलावा संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल/प्रखंड/अंचल व अन्य कार्यालयों में संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel