Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: जिला उपायुक्त ने ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण, बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित

Follow

Published on: 01-10-2024

 

ओल्ड एज होम संचालक को वृद्धजनों के बेहतर देखभाल, सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उन्होने बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया तथा मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। मौके पर उन्होने सभी वृद्धजनों के पास मतदाता पहचान पत्र है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

उन्होने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र हो जिससे वे मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रह जायें । उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर सहभागिता के लिए वृद्धजनों का आभार व्यक्त किया । सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए बुजुर्गों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सीख लेकर मतदान में भागीदारी जरूर निभानी चाहिए ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा ओल्ड एज होम निरीक्षण के क्रम में संचालक से बुजुर्गों के रहने, खाने आदि सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धजनों के बेहतर देखभाल को लेकर निर्देशित किया एवं वृद्धजनों के बीच फल एवं अन्य पौष्टिक आहार का वितरण किया । मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी व अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel