Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना

Follow

Published on: 24-02-2025

 

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना हो गए।गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह है वर्तमान स्थिति

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल कुल 8 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनमें झारखण्ड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक एक श्रमिक शामिल है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।

नियंत्रण कक्ष ने एडिशनल लेबर ऑफिसर (ALO), नागरकुरनूल एवं फंसे हुए झारखण्ड के श्रमिकों के साथ तेलंगाना गए अन्य श्रमिकों से संपर्क किया है।श्रमिकों ने बताया कि वे जयप्रकाश एसोसिएट्स LTS के अंतर्गत श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोज्र्क्ट में कार्य कर रहें हैं।

लगातार ली जा रही है रिपोर्ट

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना प्रशासन एवं वहां मौजूद अन्य श्रमिकों के साथ निरंतर संपर्क में है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में गई टीम भी वहाँ पहुँच कर नियंत्रण कक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel