Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लैंपस/ पैक्स का सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला, परियोजना निदेशक आईटीडीए मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Follow

Published on: 29-01-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। साहकारिता विभाग एवं नाबार्ड द्वारा लैंपस/पैक्स का सशक्तिकरण एवं बहुपयोगी केन्द्र के रूप में विकसित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कैनेलाइट, साक्ची में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी शामिल हुए। कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत लैंपस/पैक्स के अध्यक्ष, सचिव ने भाग लिया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए द्वारा लैंपस संबंधित योजनाओं का क्रियान्वन करने हेतु मार्गदर्शन किया गया एवं उपस्थित लैंपस के प्रतिनिधियों से लैंपस के विकास की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में आए लैंपस के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी कठिनाइयों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसके समाधान की जानकारी देने के साथ-साथ डीडीएम नाबार्ड ने आपसी समन्वय पर बल दिया।

इस कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल के कंप्यूटरीकृत किए गए लैंपसों के ई लैंपस के रूप में विकसित करने, अभिलेखों को ऑनलाइन करने पर चर्चा की गई । जिन लैंपसों के अभिलेखों को ऑनलाइन किया गया है उसमें हुई विसंगति पर भी चर्चा की गई और सुधार करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।

उक्त कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिला के जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं डीडीएम नाबार्ड तथा दुग्ध उत्पादक फेडरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel