Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

Follow

Published on: 05-02-2025

  • उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, रूरल एसपी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ व अन्य स्टेकहोल्डर हुए शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार टाउन हॉल, सिदगोड़ा में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो, सभी बीडीओ व अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे।

मिशन वात्सल्य के स्पॉन्सरशिप योजना, फॉस्टर केयर योजना एवं बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों के लिये नीति, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल संरक्षण, पॉक्सो, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा की गई तथा विभिन्न स्टेकहोल्डर का उन्मुखीकरण किया गया ।

उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने उपस्थित सदस्यों से अपील किया कि वे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर का दायित्व है कि न केवल ऐसे बच्चों के शैक्षणिक विकास में बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण में भी अहम भूमिका निभायें।

उन्होंने बाल सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और मिशन वात्सल्य जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की अपील की।

एसडीएम धालभूम ने लोगों से अपील किया कि वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन की सुविधा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि पीड़ितों को मदद मिल सके। उन्होन सखी- वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर- 9430123165, टोल फ्रीनं- 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने की बात कही जिससे निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं का सहयोग किया जा सके।

रूरल एसपी ने कहा कि जो भी बच्चे अपने राह से भटक गए हैं उन्हें वापस मुख्यधारा से जोड़ने तथा पुनर्वास करने का एक संपूर्ण मिशन है । उन्होने कहा कि मिशन वात्सल्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने योजना के तहत परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल के महत्व को रेखांकित किया ताकि कठिन परिस्थितियों में बच्चों को समाज तथा सरकारी-गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं से सहयोग मिल सके ।

कार्यशाला में अनाथ एवं पीड़ित बच्चों के क्षमता निर्माण और अभिसरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच एकीकृत और समन्वित प्रयास किए जाने, बच्चों के क्षमतावर्धन के माध्यम से सभी हितधारकों को न केवल मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों को समझने बल्कि उन्हें योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से भी परिपूर्ण करने पर जानकारी दी गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel