Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए वरदान : पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”

Follow

Published on: 01-02-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल” ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है, आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12.75 लाख करने के निर्णय की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।

इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। कैंसर की दवा में छूट दी गयी है तथा कई उपयोगी सामानो के दाम में कटौती की गयी। विमान सेवा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करना स्वागत योग्य है।

बजट की मुख्य उपलब्धिया निम्न प्रकार है।

• बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये की सालाना आय पर अब नहीं लगेगा कोई कर
• सरकार संसद में नया आयकर विधेयक लाएगी, बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी
• 25 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को कर में 1,10,000 रुपये का लाभ मिलेगा
• सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना करेगी सरकार
• व्यापार सुविधा के लिए सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत अस्थायी मूल्यांकन को अंतिम रूप देने के लिए दो वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की जाएगी, जिसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा
• स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की ‘फंड ऑफ फंड्स’ योजना की घोषणा
• जल जीवन मिशन को अधिक बजट आवंटन के साथ 2028 तक बढ़ाया गया
• सरकार राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करेगी, ‘होमस्टेके लिए मुद्रा ऋण भी उपलब्ध कराएगी
• किराये पर टीडीएस की सालाना सीमा 2.40 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये की जाएगी
• 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी
• अवसरंचना विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देगी सरकार
• वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर छूट की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी
• सरकार 37 और दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट देगी
• रेहड़-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना को नया रूप दिया जाएगा।

क्या-क्या सस्ता होगा:-
इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां, मोबाइल फोन, मेडिकल उपकरण, कैंसर की दवाएं, एलइडी और स्मार्ट टीवी, चमड़े का सामान

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel