Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फाइलेरिया रोधी अभियान मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) में भागीदारी करें, दवाइयों का सेवन करें, ताकि फलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके : उपायुक्त

Follow

Published on: 09-02-2025
  • 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक फाइलेरिया रोधी अभियान
  • बोड़ाम, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई में फाइलेरिया रोधी मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलेगा

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों के सहयोग से अभियान को संचालित किया जाएगा।

स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के बाद दवा दी जाएगी। शिक्षा, पंचायती राज, समेकित बाल विकास, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंडों में दवा की उपलब्ध करा दी गई है।

उपायुक्त के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत प्रथम दिवस कैंप लगाकर तथा अगले दिन से स्वास्थ्य (आशा) कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी।

अभियान की सफलता एवं जनभागीदारी के लिए ज़िला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने लोगों से अपील की है कि फाइलेरिया एक मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। इसे आमतौर पर हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। 10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक इसकी दवाइयां विभिन्न बूथों में खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को बौड़म, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई के सभी आंगनबाड़ी केदो और विद्यालयों में बूथ बनाकर वहां के प्रशासकों द्वारा दवाइयां खिलाई जाएंगी।

ये दवाई उम्र के हिसाब से खिलाई जाती है। इस दवाई को गर्भवती महिला, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या फिर 2 साल से छोटे बच्चों को नहीं खानी है। 11 फरवरी से यह सभी दवाइयां घर-घर जाकर सभी लोगों को खिलाई जाएगी।

मेरा आप सभी से अनुरोध है कि सभी इसमें भागीदारी अपनी दिखाएं, दवाइयों का सेवन करें, ताकि हम फलेरिया को कंप्लीट रूप से समाप्त कर सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel