Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हमास प्रमुख याह्या सिनवार के IDF हमले में मारे जाने के दावे के बाद तस्वीरें हुईं वायरल

Follow

Published on: 18-10-2024
 

गाजाः इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की आशंका के बीच कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीर याह्या सिनवार से मैच कर रही है। ईरान ऑब्जर्बर ने भी वायरल तस्वीर देखने के बाद दावा किया है कि यह 100 फीसदी याह्या सिनवार से मैच खा रही है। हालांकि आईडीएफ ने कहा है कि अभी सिनवार के मारे जाने की सिर्फ आशंका है, वह इसकी पुष्टि के लिए सुबूत जुटा रही है। इजरायली सेना की ओर से याह्या सिनवार से मैच कर रही आतंकी के शव का डीएनए टेस्ट कराने का भी फैसला किया है। इस बीच याह्या सिनवार के उत्तारधिकारी का नाम भी सामने आने लगा है।

 

ईरान ऑब्जर्बर में दावा किया गया है कि अगर याह्या सिनवार वाकई मारा गया है तो उसके नए उत्तराधिकारी खालिद मशाल हो सकते हैं। वह याह्या सिनवार का काफी करीबी है और इसलिए उसका नया संभावित उत्तराधिकारी हो सकता है। ईरान ऑब्जर्वर ने दावा किया है कि इस समय खालिद मशाल तुर्की में है। मगर डर है कि इजरायली उसके उत्तराधिकारी होने की सूचना मिलने के बाद वहीं उसकी हत्या न कर दें।

इजरायली सेना ने जाहिर की है सिनवार के मारे जाने की आशंका

इजरायली सेना ने गाजा पर आज किए गए एक हवाई हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए वह अभी सुबूत जुटा रही है। याह्या सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भीषण नरसंहार का जिम्मेदार था, जिसमें 1250 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 250 इजरायलियों को हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया था। याह्या सिनवार तब हमास में नंबर 2 पोजीशन का नेता था। मगर हमास के पूर्व चीफ इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या हो जाने के बाद सिनवार को उसका नया उत्तराधिकारी बनाया गया था। ईरान ने आरोप लगाया था कि इजरायल ने ही तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या की है। हालांकि इजरायल ने इसे आधिकारिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया।

कौन है खालिद मशाल

खालिद मशाल हमास का नेता है। वह हमास के संस्थापक सदस्यों में से एक है। 1987 में जब मिस्र और फिलिस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर हमास का गठन किया था तो खालिद मशाल इसका वरिष्ठ सदस्य था। वह हमास पोलित ब्यूरो का प्रमुख भी रह चुका है। खालिद मशाल फिलहाल अरब देशों में रहता है। इसलिए उसे हमास का बाहरी नेतृत्वकर्ता माना जाता है। दावा किया जाता है कि एक बार इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंटों ने 1997 में जॉर्डन की राजधानी अम्मान में उसके कार्यालय के बाहर जहर का इंजेक्शन देकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गया था। इससे जॉर्डन के तत्कालीन राजा हुसैन इतने अधिक क्रोधित हो गए थे कि उन्होंने हत्या का प्रयास करने वालों फांसी देने और इजरायल-जॉर्डन संधि को खत्म करने का ऐलान कर दिया। 68 वर्षीय मशाल को पूर्व हमास चीफ इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद ही प्रमुख उत्तराधिकारी माना जा रहा था। मगर याह्या सिनवार को तब अगला हमास चीफ बना दिया गया था।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel