• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया: मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहा

Mohd Faiz by Mohd Faiz
September 20, 2024
in गुजरात
0
मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया: मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहा

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार यहां आया हूं।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गुजरात आया हूं। आप लोगों ने हर वक्त मुझ पर प्यार लुटाय

READ ALSO

गुजरात: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन 2025 में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

मां की हत्या कर बेटी का किडनैप किया: अब दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले, शादी-शुदा था युवक

.

पीएम ने ये भी कहा कि कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन मैं सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमि में पैदा हुआ बेटा हूं। चुप रहकर देश हित में नीति बनाने में लगा रहा। प्रधानमंत्री ने यहां 8000 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही 30 मेगावॉट के सोलर सिस्टम का भी उद्घाटन किया।

मोदी के भाषण की 4 खास बातें

1. लोगों ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया इतनी बड़ी तादाद में आप मुझे आशीर्वाद देने आए, मेरा सौभाग्य है। मुझे आपकी अपेक्षाओं का भी एहसास है। आप चाहते थे कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैं जल्द से जल्द आपके बीच आऊं। देश की जनता ने एक नया इतिहास रचा है। एक सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है।

2. 100 दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू लोग मोदी के बारे में भांति-भांति की बातें करते रहे। मैंने भी सोच लिया था कि जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लो, मैं एक शब्द भी नहीं बोलूंगा। हर अपमान को सहते हुए मैं देश के लोगों के कल्याण के लिए नीति बनाने और निर्णय लेने में जुटा रहा। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कई परियोजनाओं का काम शुरू हो गया है। चुनाव के दौरान मैंने 3 करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी। उसका काम भी शुरू हो गया है।

3. अगले 25 वर्षों में देश को विकसित करना है आज से अहमदाबाद-भुज के बीच नमो भारत रैपिड रेल शुरू हो गई है। इस ट्रेन से मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। नमो भारत रैपिड रेल आने वाले समय में देश के कई शहरों को जोड़ने जा रही है। देश में 15 से ज्यादा रूटों पर नई नमो भारत रैपिड रेल शुरू होने वाली है। आज देश में 125 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें लोगों की सेवा कर रही हैं। यह भारत का स्वर्णिम काल है। अगले 25 वर्षों में हमें देश को विकसित बनाना है।

4. मेरे देशवासी ही मेरे आराध्य हैं मेरे देशवासी ही मेरे आराध्य हैं। मैंने अपने आराध्य के लिए अपने आपको खपा देने का निर्णय किया है। जिऊंगा तो आपके लिए, जी-जान से खपता रहूंगा तो आपके लिए। करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद के साथ मैं नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जी रहा हूं।

गांधीनगर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल देवव्रत आचार्य के साथ मेट्रो में सफर किया। यात्रियों से बात भी की।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मेट्रो से ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) पहुंचे। यह मेट्रो अहमदाबाद के एपीएमसी से गांधीनगर के सेक्टर-1 तक 33 किमी की दूरी तय करेगी।

इस सफर को पूरा करने में मेट्रो 65 मिनट का समय लेगी और किराया भी सिर्फ 35 रुपए होगा। वहीं, टैक्सी में अभी 80 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है और 400 रुपए से भी ज्यादा किराया देना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अहमदाबाद से गांधीनगर तक रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को होगा।

पीएम मोदी ने वावोल में शालिन-2 सोसाइटी का दौरा किया

गांधीनगर की शालिन-2 सोसाइटी में सोलर पैनल का लाभ लेने वालों से बात करते पीएम मोदी।

गांधीनगर के वावोल इलाके में 100 अपार्टमेंट और 25 बंगले हैं। पीएम सूर्य घर योजना से यहां के 89 परिवार लाभान्वित हुए हैं। वहीं, यहां की शालिन-2 सोसाइटी में कुल 65 बंगले हैं, जिनमें से 22 घरों में सोलर पैनल लगे हैं। प्रधानमंत्री सोसाइटी में पहुंचे और यहां के घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल देखे। इस दौरान उन्होंने सोलर पैनल का लाभ ले रहे लोगों से बात भी की।

पीएम आवास योजना के 1120 मकानों का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के मकान की चाबियां मकान मालिकों को सौंपी।

पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के मकान की चाबियां मकान मालिकों को सौंपी।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में करीब 8 हजार करोड़ के डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने पीएम आवास योजना में तैयार घरों की चाबियां मकान मालिकों को दीं। इसमें चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल रोड पर अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (ऑडा) के 1120 फ्लैट्स भी शामिल हैं।

इन 1.5 BHK फ्लैट की कीमत महज 6 लाख रुपए है। इस योजना के हितग्राहियों को आठ किस्तों में रकम चुकाने की भी सुविधा दी गई है।

चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल रोड पर बनाए गए पीएम आवास योजना के फ्लैट्स।

चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल रोड पर बनाए गए पीएम आवास योजना के फ्लैट्स।

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम ने वंदे भारत मेट्रो (नमो भारत रैपिड रेल) को हरी झंडी दिखाई। यह अहमदाबाद-भुज के बीच चलेगी।

पीएम ने वंदे भारत मेट्रो (नमो भारत रैपिड रेल) को हरी झंडी दिखाई। यह अहमदाबाद-भुज के बीच चलेगी।

देश की पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत के बाद अब कम दूरी के शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए स्वदेशी वंदे मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई है। देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन आज (16 सितंबर) अहमदाबाद और भुज के बीच शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। मोदी के वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया।

गांधीनगर में पीएम ने कहा- हम 7 करोड़ घर बना रहे

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हो रही रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट में पीएम मोदी।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हो रही रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट में पीएम मोदी।

इससे पहले पीएम ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा- भारत में हम 7 करोड़ घर बना रहे हैं। ये दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। अपने पहले दो टर्म में हम 4 करोड़ घर बना चुके हैं और अब तीसरे टर्म में 3 करोड़ घर बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा- भारत की जनता ने 60 साल बाद लगातार हमारी सरकार को थर्ड टर्म का मौका दिया है। इस थर्ड टर्म के पीछे भारत की बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है। आज भारत के युवाओं-महिलाओं को भरोसा है कि उनकी परिस्थितियों को 10 साल में जो पंख लगे हैं। वे इस टर्म में नई उड़ान भरने वाले हैं। उन्हें भरोसा है कि हमारा थर्ड टर्म उनके गरिमापूर्ण जीवन के सपनों को पूरा करेगा। आज 140 करोड़ भारतीय भारत को दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में पहुंचाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

ग्रीन एनर्जी के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं पीएम ने आगे कहा- आने वाले समय में भारत 31 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाला है। यह काम उस धरती पर हो रहा है, जहां से सौर क्रांति का उदय हुआ था। पहले जब भारत में सौर ऊर्जा की चर्चा भी नहीं होती थी, तब गुजरात में सैकड़ों सोलर प्लांट लग चुके थे। सौर ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर है। कच्छ के खावड़ा में सौर ऊर्जा पार्क बनाया जा रहा है। आज गुजरात की 1600 किमी की समुद्र सीमा विकास का प्रवेश द्वार बन गई है।

भारत 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन की ओर बढ़ रहा है। हमने 12 इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इन 100 दिनों में 15 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन भी लॉन्च कर दी गई हैं। बीते 100 दिनों में ग्रीन एनर्जी के लिए भी कई बड़े फैसले लिए हैं।

पीएम ने कहा- हम भारत के 17 शहरों को भी सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं।

पीएम ने कहा- हम भारत के 17 शहरों को भी सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा- गुजरात के मोढेरा में प्राचीन सूर्य मंदिर है और यह गांव भारत का पहला सोलर विलेज भी है। इस गांव की सारी जरूरतें सोलर एनर्जी से ही पूरी होती हैं। इसी की तर्ज पर भारत के कई गांवों को सोलर विलेज बनाने का संकल्प लिया गया है। हम भारत के 17 शहरों को भी सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं। भारत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में दुनिया का लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है।

17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे प्रधानमंत्री 17 सितंबर की सुबह करीब 9.00 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगे। वे भुवनेश्वर में 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

 

Share

Related Posts

गुजरात: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन 2025 में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
गुजरात

गुजरात: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन 2025 में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

April 9, 2025
मां की हत्या कर बेटी का किडनैप किया: अब दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले, शादी-शुदा था युवक
गुजरात

मां की हत्या कर बेटी का किडनैप किया: अब दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले, शादी-शुदा था युवक

September 21, 2024
सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, जमकर हुई हिंसा: सुबह आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
गुजरात

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, जमकर हुई हिंसा: सुबह आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

September 21, 2024
सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 10 इंच बारिश: अंबाजी में भी घुटनों तक भरा पानी
गुजरात

सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 10 इंच बारिश: अंबाजी में भी घुटनों तक भरा पानी

September 21, 2024
सूरत के गणेश पंडाल में पत्थर फेंकने का मामला: दो दिन पहले पंडाल पर प्लास्टिक के पाउच फेंके थे
गुजरात

सूरत के गणेश पंडाल में पत्थर फेंकने का मामला: दो दिन पहले पंडाल पर प्लास्टिक के पाउच फेंके थे

September 21, 2024
गुजरात के कच्छ में रहस्यमयी बीमारी का कहर: कच्छ में 6 दिन में 15 मौतें, वजह पता नहीं
गुजरात

गुजरात के कच्छ में रहस्यमयी बीमारी का कहर: कच्छ में 6 दिन में 15 मौतें, वजह पता नहीं

September 21, 2024
Next Post
Muslim youth hide his identity for hindu girls trapped | हिंदू बनकर 14 युवतियों को फंसाया, लाखों रुपए ऐंठे: आर्मी से निकाल देने के बावजूद खुद को मेजर ही बताया करता था – Gujarat News

Muslim youth hide his identity for hindu girls trapped | हिंदू बनकर 14 युवतियों को फंसाया, लाखों रुपए ऐंठे: आर्मी से निकाल देने के बावजूद खुद को मेजर ही बताया करता था - Gujarat News

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मौत

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मौत

November 20, 2024

प्रयागराज

December 4, 2023

लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम का लाइव हुआ प्रसारण

September 11, 2024

गैर- सरकारी / निजी व्यावसायिक संस्थाओं के कर्मियों हेतु मतदान करने के लिए मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश का प्रावधान

March 20, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..
  • युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च
  • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक, सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल
  • झारखंड सरकार के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के अंतर्गत आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
5450
2199214
Total Visitors
294
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.