Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने को उठाए अहम कदम- स्वाती सिंह

Published on: 26-11-2023

शकील अहमद

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में खेल सुविधाओं का विस्तार और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने खेलों में भारत के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए ‘खेलो भारत’ अभियान की शुरूआत की। मोदी सरकार के पारदर्शी दृष्टिकोण के चलते आज देश के गांवों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है।

यह बातें भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहीं। वह शनिवार को कुशीनगर में पूर्वांचल महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार ने खिलाड़ियों की दशकों पुरानी समस्या का निदान किया है।

खिलाड़ियों के कल्याण के लिए बजट बढ़ाया है और खिलाड़ियों की पहचान करके उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है।’ उन्होंने कहा कि खेल अब पाठ्यक्रम का हिस्सा बन गए हैं। खेलों के माध्यम से भारत को खेल शक्ति बनाने का ही नहीं, समाज के सशक्तिकरण का भी नया दौर शुरू हुआ है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तर्ज पर योगी सरकार भी यूपी में खेलों को बढ़ावा दे रही है।

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सुविधाओं पर तेजी से काम कर रही है। जिसके चलते आज यूपी के खिलाड़ियों का देश ही नहीं बल्कि दुनिया में डंका बज रहा है।पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के साथ-साथ महिलाओं के विकास पर भी जोर दे रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उदाहरण देते हुए कहा कि इस विधेयक से महिलाओं को नेतृत्व करने का और मौका मिलेगा एवं महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ के प्रतिमान की ओर अग्रसर हुआ है।उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुफ्त सिलाई मशीन और सुरक्षित मातृत्व योजनाओं से आज समाज के हर वर्ग की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इन पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के मोदी सरकार के प्रयास सभी को दिखाई दे रहे हैं।”

मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में महिलाएं सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फैसलों से महिलाओं के जीवन को लगातार बेहतर बनाया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel