जमशेदपुर (झारखंड)। नव वर्ष-2025 के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नगर पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में शहरी / ग्रमीण क्षेत्र के जुबली पार्क, डिमना झील, बुरूडीह डैम माऊभंडार गालूडीह, घाटशिला आदि पिकनिक स्पॉटों तथा पर्यटन स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया।