Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन, इस बार भव्य पूजा की तैयारी

Follow

Published on: 06-09-2025

सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन

जमशेदपुर (झारखंड)। माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सुन्दरनगर के पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल एवं पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जमशेदपुर के महासचिव आशुतोष सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, समाजसेवी शंकर रेड्डी के साथ पुरिहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के सामूहिक के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई।

भूमिपूजन में कमिटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल इंडिया गेट का रूप दिया जा रहा हैं जो भव्य एवं अलग रूप में होगा।

पंडाल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा से युक्त होगा और पंडाल में विशेष रूप से कमिटी के सदस्यगण महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी अपने कंधे पर लेकर पूजा का आयोजन को सफल कराते हैं।

वही केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि पंडाल की सार्थकता यह है की इस पंडाल में अत्याधिक महिलायें पूजा में शामिल होती है पंडाल निर्माण में आज से ही कारीगर लग गए है जो दूसरे जिले से आयें है और दिन रात मेहनत करके पंडाल को सम्पूर्ण करने का कार्य करेंगे, पूजा पंडाल में 10 दिनों तक चलने वाली मां भगवती के पूजन और पंडाल अलौकिक होता है।

वही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण की तैयारी की है। सुन्दरनगर जय माँ शक्ति कल्याण मंडप परिसर में बन रहा पंडाल पूरी तरह से आकर्षण का केन्द्र बनाया जा रहा है। लाखों रुपए की लागत से तैयार हो रहा यह पंडाल न केवल भक्ति का केंद्र होगा, बल्कि देश भक्ति, कला और रचनात्मकता का भी अद्भुत उदाहरण पेश करेगा।

वही महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”, ने कहा कि इस बार महालया से महानवमी तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया हैं एवं महासप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल महाप्रसाद,एवं महासप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी को ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का भी भव्य आयोजन किया गया हैं।

मौके पर कमिटी के संरक्षक संतन ओझा “बब्लु”, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”, कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह, जय कृष्ण मिश्रा, कमलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजय कुमार, राम विनय सिंह, राम जी शर्मा, तेज़ नारायण राय, पप्पु पोद्दार, अरविन्द सरायवाला, घनश्याम सिंह, रामाकृष्ण मिश्रा, भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, अनूप वर्मा, भारती देवी, तारा सिंगारी, गीता सिंगारी, उषा शर्मा, निशा देवी, नीला देवी, उज्जवल पाठक, कृष्णा कुमार, समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel