Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपडाकघर सरेनी में डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Published on: 20-12-2024

रायबरेली। ब्लाक के उपडाकघर सरेनी में डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत एक वर्कशाप आयोजित की गयी। जिसमे 71 शाखा डाकघरों के बीपीएम , एबीपीएम व ग्राहकों ने भाग लिया। डाक अधीक्षक रायबरेली ए0पी0 अस्थाना की अध्यक्षता में सहायक डाक अधीक्षक लालगंज राजेश तिवारी द्वारा आयोजित इस बैठक में ग्राहकों के 575 खाते , सुकन्या सुमंगला योजना के 64 खाते खोलते हुए माह दिसम्बर में बीमा प्रीमियम का लगभग 5 लाख रूपये जमा कराए गए।

इस दौरान डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग को सुकन्या समृ‌द्धि योजना, ग्रामीणों के लिये विशेष रूप से ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना, डाक जीवन बीमा मोजना (PLI) के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना में कम प्रीमियम में सबसे अधिक बोनस मिलता है। इस योजना में भारत सरकार द्वारा परिपक्वता राशि की गारंटी भी प्रदान की गयी है।

सहायक डाक अधीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि इस योजना मे महिलाओं के लिये महिला सम्मान बचत योजना है । जिसकी परिपक्वता अवधि दो वर्ष एवं ब्याज अधिक है। ग्रामीण अंचलो में 0-10 बर्ष की कन्याओं के लिए सुकन्याओं के लिये अधिक ब्याज देने वाली सुकन्या योजना के तहत सभी बालिकाओं को लाभान्वित करने के लिये खाते खोलने के लिये कहा गया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित डाक कर्मियों से डाक विभाग की सभी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का निर्देश दिया। तथा बताया कि ग्राम सभा की सभी सुकन्याओं का खाता खोलने पर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जायेगा। आप लोग इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकती, आशा बहु‌ओं एवं प्राइमरी स्कूल के अध्याप‌कों से मदद ले।

इस अवसर पर उत्कर्ष कार्य करने व एक दिन में सबसे अधिक प्रीमियम जमा कराने वाले राजनारायन गुप्ता बीपीएम रालपुर को प्रथम , एवं संतराम वी0पी0एम0 को द्वितीय पुरस्कार तथा कुछ अन्य डाक कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन पुरुष्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक लालगंज राजेश कुमार तिवारी , ओवरसियर देवेश चौधरीं , दिलीप यादव , मेल ओवरसियर देवेश शुक्ला , संजीव सिंह, निशा पांडेय ,अखिलेश्वर पांडेय , निशा यादव, आकांक्षा यादव ,अर्चना , प्रतीक अग्रहरि , प्रीतम , दुर्गेश , अंकित आदि मौजूद रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel