Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म आजाद का दमदार टीजर आया सामने

Follow

Published on: 07-11-2024

मुंबई, । अजय देवगन, डायना पेंटी और अमन देवगन और राशा थडानी अभिनीत आगामी एक्शन फिल्म आजाद का टीजर सामने आया है।
आजाद के निर्माता अभिषेक कपूर ने फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है। आजाद का टीजर रिलीज हुआ, जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच का नजारा देखें।
यह दिलचस्प टीजर दर्शकों को हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध की याद दिलाता है। इस टीजर में महाराणा प्रताप को दिखाया गया है, जिन्होंने 40 हजार की एक खतरनाक दुश्मन सेना का सामना केवल आठ से नौ हजार सैनिकों के साथ किया।
टीजर में महाराणा प्रताप के घोड़े पर फोकस किया गया है। टीजर में उसे हाथी जितना लंबा, मोर की तरह पतली गर्दन वाला और बिजली की तरह तेज बताया गया है। कहा गया है कि यह तेजी के साथ घाटियों को पार करने में सक्षम है।
आजाद अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की बॉलीवुड में पहली फिल्म है।
इस फिल्म का निर्देशन काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया है।
30 अक्टूबर को अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म आजाद का पहला पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में घोड़े पर सवार एक व्यक्ति को कई हाथों से घिरा हुआ दिखाया गया है, लेकिन किसी का चेहरा नहीं दिखाया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म आजाद का एक पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने प्रशंसकों को बताया है कि भतीजे अमन देवगन की फिल्म का टीजर कब आउट होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा जब भी दोस्ती और वफादारी का जिक्र होगा तब बात सिर्फ आजाद की होगी। आजाद का टीजर कल 5 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज के साथ इस जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच के गवाह बनें।
रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित और अभिषेक नय्यर और अभिषेक कपूर द्वारा सह-निर्मित आजाद आरएसवीपी और गाइ इन द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel