Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

जमशेदपुर में राही ट्रस्ट ने 7 वां स्थापना दिवस मनाया

Follow

Published on: 19-11-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। राही ट्रस्ट के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुमार बाबला और सोमी चौधरी के गानो को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। दीप प्रज्वलित के बाद नुपूर ग्रुप के बच्चो के द्वारा भरत नाट्यम (गणेश वंदना) की प्रस्तुति दी गई ।

12 साल की जान्हवी झा जिसने योगा में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर 10 स्वर्ण पदक प्राप्त किये, द्वारा योगा करतब दिखाया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ठाकुर – सी सी आर, डी एस पी, झारखंड पुलिस, बिशिष्ठ अतिथि बंदे शंकर सिंह – राष्ट्रीय सह संघर्ष वाहिनी प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, अमित मिश्रा अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ठाकुर उन्होंने कहा कि राही ट्रस्ट एजुकेशन के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है और इसी तरह आगे भी इसी काम करते रहे, जिसे देखकर और भी लोग इस क्षेत्र में आगे आएंगे।

विशिष्ट अतिथि बंदे शंकर सिंह ने कहा कि राही ट्रस्ट बहुत अच्छा काम कर रहा है और सबसे अच्छा उन्होंने वह क्षेत्र चुना है जो कि बच्चों के एजुकेशन पर आधारित है, जिससे बच्चों को काफी मदद मिल रहा है और आगे भी इनके माध्यम से मदद मिलता रहेगा साथ में उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से जमशेदपुर में काम कर रहे मोची भाइयो को निशुल्क मोची टूल किट का वितरण किया गया, जिसमें राही ट्रस्ट के द्वारा टूल किट सामान दिलाने में मुख्य भूमिका निभाया गया उन्होंने ट्रस्ट को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट इसी तरह आगे कार्य करते रहे हम लोग ट्रस्ट के साथ हमेशा मौजूद रहेंगे।

मंच का संचालन राजेंद्र साह राज और नवीन अग्रवाल के द्वारा किया गया, ट्रस्ट का परिचय कार्यसमिति सचिव पौलमी मुखर्जी के द्वारा दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन दिया गया, ट्रस्ट के चेयारमैन विकास कुमार साहनी के द्वारा ट्रस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और अंत में धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट की स्थायी सदस्य दीपा झा के द्वारा दिया गया।

इस सफल कार्यक्रम में रंजना मुखर्जी, अदिति शर्मा, स्मृति शर्मा, गीता शर्मा, सुनीता सचदेवा, सुरेश प्रसाद, विद्यानंद यादव, ललिता यादव, तन्मय यादव, विनोद शर्मा, कमल, बुलबुल, दीपक, हर्षित तथा सहयोगी संस्था समर्पण फाउंडेशन के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel