Latest News
गाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad640x71c83e0bगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टर

रणबीर कपूर रामायण से करेंगे डबल धमाका, अभी से सामने आई दोनों पार्ट की रिलीज डेट

Follow

Published on: 08-11-2024

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण को लेकर फैंस बेसब्र थे। इस साल की शुरुआत में ही फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने फैंस को बेकरार कर दिया था। राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने लोगों का दिल जीत लिया था। बिना फिल्म के आधिकारिक ऐलान के ही लोग फिल्म को लेकर कई कयास लगाने लगे थे। दावों के अनुसार 800 करोड़ से ज्यादा के बजट में बन रही नितिश तिवारी की फिल्म को लेकर अब आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म को लेकर मेकर्स ने खास पोस्ट किया है और बताया कि फिल्म दो हिस्सों में बन रही है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, एक दशक से भी ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक महान प्रयास शुरू किया था, जिसने 5000 से ज्यादा सालों तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीमें सिर्फ एक ही उद्देश्य के साथ अथक परिश्रम कर रही हैं।

हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति – हमारी रामायण का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और आश्चर्यजनक रूपांतर दुनिया भर के लोगों के लिए पेश करना। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैंज्दिवाली 2026 में भाग 1 और दिवाली 2027 में भाग 2, हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से।

बता दें, मेकर्स ने दो सालों तक दिवाली को लॉक कर दिया है। रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 की डेट लॉक कर दी गई हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है। पोस्ट पर फिल्म के नाम के साथ रिलीज डेट और भगवान राम का धनुष देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।

साई पल्लवी सीता के किरादर में नजर आएंगी। वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश को रावण के रोल के लिए साइन किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के डबल रोल होंगे, वो राम के साथ परशुराम के रोल में भी नजर आएंगे। दोनों पार्ट की फिल्मों का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel