Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रांची:पीएम मोदी ने झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, बोले-हमें राज्य को भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से कराना है मुक्त

Follow

Published on: 12-11-2024

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूतÓ कार्यक्रम के तहत झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा राज्य है, लेकिन यहां शासन कर रही पार्टियों ने इसे तबाह कर रखा है।
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत की नतीजा राज्य के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं और चुनाव लड़ने का तरीका भी संगठन और कार्यकर्ता आधारित होता है। आपकी मेहनत ने विपक्षी दल की नींद उड़ा दी है। झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन संवाद में कहा कि झारखंड समृद्ध राज्य है, लेकिन झारखंड के लोगों को गरीब रखा गया है। यहां विकास का अभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है और यहां टूरिज्म की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में यहां बहुत पर्यटक नहीं आते। झारखंड में जिस गति से विकास लाना है, उसमें डबल इंजन की सरकार की बेहद जरूरत है। ‘सबका साथ सबका विकासÓ के साथ झारखंड का विकास भी हमारी प्राथमिकता है। झारखंड के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ में जिस प्रकार से जुटे हैं, निश्चित रूप से वे परिणाम लाकर दिखायेंगे। 13 तारीख को मैं फिर से आपके बीच आने वाला हूं।
संवाद के दौरान रांची के चुटिया मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इसके सारे बिंदु महत्वपूर्ण हैं, पर गोगो दीदी योजना और युवा साथी भत्ता के तहत 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाने वाला है, उसका संदेश हर किसी तक पहुंच रहा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और कहा कि इससे संकल्प पत्र की ताकत नजर आती है। झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा राष्ट्रीय मीडिया में हो रही है।
इसी तरह राजमहल से पंकज मंडल ने प्रधानमंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भी राजमहल में फिर से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में युवाओं से छल किया जाता है। पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस, झामुमो और राजद ने बड़े-बड़े वादे किए पर पूरे नहीं किए। कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां लोगों से बड़े-बड़े वादे कर उनको ठगा है। भाजपा की सरकार और एनडीए की सरकार जहां-जहां है, वहां हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। ओडिशा में सरकार बनने के दो दिनों में भीतर अपने वादे पूरे कर दिए। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने पर हम लोगों से किए वादे पूरे करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए छोटी-छोटी टोलियां बनाकर लोगों के बीच जाएं। मतदान करने जाएं तो उत्सव की तरह जाएं। गीत गाते हुए जाएं। मैं तो कहता हूं कि पहले मतदान फिर जलपान। मोदी ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार को लेकर जनता में बहुत उत्साह है। भाजपा की गोगो दीदी योजना का जबर्दस्त असर है। उन्हें भरोसा है कि हमारी सरकार बनेगी तो उनके खाते में पैसा जाएगा। महिलाओं के खातों में पैसा जाता है, तो उसका सबसे अच्छा उपयोग होता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel