Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Published on: 18-11-2024

-महिला के साथ हुई ज्यादती की घटना को पुलिस ने जबरन करा दिया था समझौता

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में जबरन सुलहनामा कराने के मामले को एसपी डॉ यशवीर सिंह ने संज्ञान लिया और उनके हस्ताक्षेप के बाद स्थानीय पुलिस को केस दर्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा शनिवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी आपबीती बताई थी और महराजगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा 14 नवंबर की देर रात घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। अगले ही दिन महिला ने अपने पति के साथ महराजगंज कोतवाली पहुंचकर एक तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पति गंगा स्नान के लिए गए थे इस बीच मौका पाकर गांव का ही शिव कुमार पुत्र दयाराम राम घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महराजगंज पुलिस द्वारा उसके साथ हुई ज्यादती के मामले में केस दर्ज करने के बजाय जबरन सुलह समझौता कर दिया गया है, साथ ही उसके पति को पुलिस द्वारा धमकाया भी गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामला अपने संज्ञान में लिया और महराजगंज पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel