Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार : सोनार समाज द्वारा शहर में पहली बार सामूहिक विवाह, 11 फरवरी को मेंहदी एवं 12 फरवरी को ग्यारह जोड़ियों के हाथ पीले होंगे

Follow

Published on: 10-02-2025


जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी 11 एवं 12 फरवरी को कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा। पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे।

उक्त बातें राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं जिला से आये वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए निःशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को संध्या 6.00 बजे मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम होगा एवं दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह 10.00 बजे से बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला एवं पंडित-समूहों द्वारा शादी संपन्न कराया जायेगा।

संध्या में विदाई होगी जिसमें नव दंपत्तियों को घर बसाने हेतु लगभग सभी सामग्री उपहार सहित प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पांचवां सामूहिक विवाह समारोह है, इससे पूर्व रांची, आसनसोल, देवघर एवं पटना में सामूहिक विवाह हो चुका है।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के द्वारा समाज में कई तरह के सामाजिक कार्य किये जाते हैं, जिसमें नेत्र जांच, रक्तदान, सहित महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सहयोग किया जाता है।

इस मौके पर रंजीत कुमार बर्मन एवं अजय बर्मन तथा राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन सहित रां. महासचिव किशोर कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा, शिव शंकर प्रसाद, शंकर लाल वर्मा, पप्पु कुमार वर्मा (अनमोल),चन्दन वर्मा, उदय वर्मा, डोमन वर्मा, जगदीप प्रसाद, योगेंद्र वर्मा आदि काफ़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम :-
दिनांक 11.02.2025
संध्या 3.00 बजे संबोधन एवं वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण
संध्या 6.00 मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम
दिनांक 12.02.2025
सुबह 10:00 बजे बारात भ्रमण।
दोपहर 11.30 बजे द्वार पूजा एवं वरमाला
दोपहर 12.30 बजे से विवाह कार्यक्रम
संध्या 5.00 बजे विदाई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel