Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षा बैठक, पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने पर दिया गया बल

Follow

Published on: 27-02-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनन्य मित्तल के निदेशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला ई- गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआईडी, भारतनेट, ई- हॉस्पिटल, झारनेट सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया। इस बैठक में आम जनता को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं और पंचायत भवनों को डिजिटली सशक्त बनाकर अधिक से अधिक सुविधाएं जनता तक सुगमता से पहुंचाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सभी पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों को एक सप्ताह के अंदर बी.सी आईडी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया तथा बेहतर कार्य करने और जनता को अधिकतम सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, एवं अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों और जिले में सीएससी के माध्यम से संचालित आधार केंद्रों में त्रुटियों के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

समीक्षा के क्रम में साकची मंडल कारा में झारनेट के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया। पंचायत भवनों में भारत नेट की सुविधा को सुदृढ़ बनाने और उसके अधिकतम उपयोग हेतु बीएसएनएल के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झारनेट की स्पीड में सुधार लाने के लिए झारनेट इंजीनियर को निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदिप्त राज, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मनीष कुमार प्रसाद, अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती पूनम वर्मा, सीएससी मैनेजर, डिजिटल पंचायत परियोजना के जिला प्रबंधक, पंचायती राज विभाग और नेटवर्क इंजीनियर (झारनेट सेल), बीएसएनल के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel