Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 20-03-2025

 

  • प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान एवं साइकिल वितरण में तेजी लाने का दिया गया निर्देश
  • विद्यालय ग्रांट राशि का व्यय, ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति, सीएम स्कॉलरशिप, बच्चों का बैंक खाता, आधार आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान द्वारा विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ससमय बच्चों को मिले, ड्रॉपआउट बच्चे वापस स्कूल से जुड़ें इस दिशा में सार्थक पहल करें । प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मौट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा में वैसे छात्र जिन्हें बैंक खाता में त्रुटि या एन.पी.सी.आई मैपिंग के कारण भुगतान नहीं हो पाया है, बैंक शाखा से समन्वय स्थापित कर जल्द भुगतान का निर्देश दिया गया ।

सभी बीईईओ को एलडीएम ने जानकारी दी कि बच्चों के आधार में बायोमीट्रिक अपडेशन करायें, आधार निष्क्रिय होने पर एन.पी.सी.आई मैपिंग नहीं होगा जिससे छात्रवृत्ति भुगतान में आगे भी समस्या आएगी।

वहीं कुछ छात्रों के बैंक खाता में त्रुटि के कारण भी छात्रवृत्ति राशि भुगतान नहीं होने की बात सामने आई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आपसी समन्वय से उक्त समस्याओं का त्वरित समाधान करें जिससे बच्चों के छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा सके।

साइकिल वितरण को लेकर परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि जितने साइकिल फिट होकर तैयार हैं उसे जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित करें। जिन प्रखंडों में अतिरिक्त साइकिल फिटर हैं उन्हें दूसरे प्रखंडों में भेजे जाने का निदेश दिया गया ताकि साइकिल वितरण के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाई जा सके।

बैठक में शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति ई विद्यावाहिनी के माध्यम से हो इसे सुनिश्चित करने की बात कही गई । 89 शिक्षक का ऑनलाइन उपस्थिति शून्य पाया गया। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के वेतन कटैती का निर्देश दिया गया। बैठक में विद्यालयों में भेजे गये ग्रांट की राशि का शत-प्रतिशत व्यय, पोषाक का वितरण, डायस में नामांकन, समग्र शिक्षा अभियान एवं अपार कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/छात्राओं को जोडने का निदेश दिया गया ।

पोषाक वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त किए जाने का निदेश दिया गया । सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7366 बच्चों को राशि डीबीटी की जानी है। योजना के तहत लगभग 78 फीसदी बच्चों को राशि डीबीटी की गई है, शत प्रतिशत बच्चों को जल्द से जल्द योजना से आच्छादित किए जाने का निदेश दिया गया।

बैठक में स्कूलों में पेयजल, बिजली, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। विद्यालय ग्रांट की राशि से जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेतहर किए जाने तथा स्कूलों के बेहतर रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण करने का निदेश दिया गया ।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, बीईईओ, बीपीओ, एपीएम- झारखंड शिक्षा परियोजना, बीआसी, बीआरपी, जेई व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel