Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हर मुमकिन प्रयास करें, बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लायें

Follow

Published on: 13-01-2025

 

  • विद्यालय ग्रांट राशि का व्यय, ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति, सीएम स्कॉलरशिप, प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
  • पोषाक एवं साइकिल वितरण, बच्चों का बैंक खाता आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों की तैयारी, प्री-बोर्ड परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए पदाधिकारी, शिक्षक तथा अन्य सहयोगी कर्मी जवाबदेही के साथ कार्य करें। सरकार की योजनाओं का लाभ ससमय बच्चों को मिले, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या में कमी आए, इस दिशा में प्रयास करें।

शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति ई विद्यावाहिनी के माध्यम से हो इसे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की बात कही गई। दिसंबर माह में करीब 18 फीसदी शिक्षक एवं 29 फीसदी बच्चों ने अपनी उपस्थिति ई विद्यावाहिनी के माध्यम से दर्ज नहीं कराई है, शत प्रतिशत बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ई विद्यावाहिनी में दर्ज कराने का निदेश दिया गया ।

बैठक में विद्यालयों में भेजे गये ग्रांट की राशि का शत-प्रतिशत व्यय, पोषाक का वितरण, डायस में नामांकन, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला साक्षरता समिति के अन्तर्गत नवभारत साक्षरता कार्यकम से संबंधित विभागीय निदेशानुसार कार्य करने एवं अपार कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/छात्राओं को जोडने का निदेश दिया गया।

पोषाक वितरण में 93 फीसदी उपलब्धि को शत प्रतिशत किए जाने का निदेश दिया गया। कुछ बच्चों के बैंक खाता में त्रुटि या केवाईसी नहीं होने के कारण पोषाक की राशि डीबीटी करने में समस्या आ रही है। संबंधित छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाता में राशि डीबीटी किए जाने का निदेश दिया गया ।

साइकिल वितरण को लेकर निदेशित किया गया कि जनवरी माह के अंत तक शत प्रतिशत बच्चों को साइकिल उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करायें। सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7366 बच्चों को राशि डीबीटी की जानी है। योजना के तगत वर्ग 1 से 8 तक 68 फीसदी एवं वर्ग 9 से 12 तक 85 फीसदी बच्चों को राशि डीबीटी की गई है, शत प्रतिशत बच्चों को जल्द से जल्द योजना से आच्छादित किए जाने का निदेश दिया गया ।

जिला में कुल 174727 बच्चों में से 157472 बच्चों का बैंक खाता खुला है, 17255 बच्चों का बैंक खाता नहीं खुल पाया है जिसमें 6896 बच्चों के फॉर्म बैंक में जमा कराये गए हैं। सभी बीईईओ को विद्यालयों के प्राचार्य एवं बैंक शाखा प्रबंधक से समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत बच्चों का बैंक खाता खुलवाने का निदेश दिया गया ।

बैठक में स्कूलों में पेयजल, बिजली, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। विद्यालय ग्रांट की राशि से जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेतहर किए जाने तथा स्कूलों के बेहतर रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण करने का निदेश दिया गया ।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 16641 बच्चों का वेरिफिकेशन लंबित है । वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 1106 बच्चों का आधार सीडिंग एन.पी.सी.आई लंबित है, सभी संबंधित को स्कूल और बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को यथाशीघ्र छात्रवृत्ति राशि भुगतान का निदेश दिया गया ।

बैठक में बीईईओ, बीपीओ, एपीएम- झारखंड शिक्षा परियोजना, बीआसी, बीआरपी, जेई व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel