Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 24-03-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अस्पताल संचालन फंड का व्यय, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उपलब्धि, कुष्ठ रोग उपचार व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सैंपल सर्वे कराने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि अगले 15 दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें । साथ ही नवजात बच्चों की तुलना में टीकाकरण की जानकारी ली।

उन्होने कहा कि एक भी नवजात बच्चा किसी भी टीका से वंचित नहीं रहे इसे सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सुनिश्चित करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता लाने की बात कही।

उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

वहीं, गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिल रहे लाभ की समीक्षा में प्रत्येक योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। कुपोषण उपचार केन्द्रों का बेहतर उपयोग करते हुए अतिकुपोषित बच्चों को ससमय उपचार उपलब्ध कराने, कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उपचारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को कैसे और सुदृढ़ किया जा सके इसपर विमर्श किया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ ओ पी केशरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, सभी एमओआईसी, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel