Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक

Follow

Published on: 12-03-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य तथा सुगम ट्रैफिक व्यवस्था हेतु जिला दण्डाडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्बाध रूप से हो तथा मानगो से डिमना की ओर आने जाने वाले वाहनों का सुचारू परिचालन के संदर्भ में चर्चा की गई। मानगो डिमना रोड में ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन से जमशेदपुर शहर आने जाने वाले वाहनों का परिचालन किया जाएगा।

इस लेन पर व्यवधान रहित आवागमन हेतु ट्रैफिक पुलिस को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने, जगह-जगह पर साइन साइनेज लगाने, सड़कों को दुरुस्त करने, अनाधिकृत पार्किंग तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने सहित सड़क किनारे वाले सब्जी दुकानों को अन्य जगह लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।

इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णत: रोककर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाली यात्री बसों को हाईवे में चिन्हित बस अड्डा पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य को तेजी लाने तथा निर्धारित समय अवधि में फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित संवेदक को दिया गया। उपायुक्त के द्वारा कहा गया कि आमजनों के आवागमन सुचारू रूप से हो सके, लोगों को परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखा जाए।

बैठक में उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त मानगो समेत अन्य सम्बन्धित मौजूद थें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel