Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक, वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण के दिए निर्देश

Follow

Published on: 13-02-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आहूत की गई। अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उत्पाद विभाग, परिवहन, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, मत्स्य, नगर परिषद, खनन, निबंधक विभाग सहित अन्य सभी की समीक्षा की गयी ।

राजस्व संग्रहण में वाणिज्यकर विभाग के सभी सर्कल में वार्षिक निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 55 प्रतिशत की उपलब्धि है वहीं विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडल में 100 प्रतिशत से ज्यादा, परिवहन विभाग ने 90 प्रतिशत, उत्पाद विभाग 73%, निबंधन में 69%, नकग निकायों में औसतन 75 % का राजस्व संग्रहण हुआ है। खनन विभाग ने 51 फीसदी का राजस्व संग्रहण किया है।

खनन विभाग के पदाधिकारी को बालू, पत्थर इत्यादि की अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel