Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : रूर्बन मिशन एवं पर्यटन विभाग के अभिसरण से बन रही योजनाओं की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 11-07-2025

 

  • हेरिटेज विलेज में अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा उद्घाटन

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हेरिटेज विलेज टूरिज्म प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल क्लस्टर अंतर्गत चेंगजोड़ा गांव में रूर्बन मिशन एवं पर्यटन विभाग के अभिसरण से संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई ।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन हेरिटेज म्यूजियम के शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए । उन्होने हेरिटेज विलेज के सुचारू संचालन व्यवस्था के लिए स्थानीय संचालन समिति के गठन का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान, बीडीओ घाटशिला एवं कला मंदिर संस्था को संयुक्त रूप से इस समिति के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया।

समिति द्वारा म्यूजियम के रखरखाव, पर्यटकों के मार्गदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन और स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन आदि कार्यों का समुचित संचालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के माध्यम से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी आजिविका के स्थायी स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही विश्व पर्यटन दिवस पर हेरिटेज विलेज का उद्घाटन कराये जाने की बात कही ।

साइट की संरचना और बुनियादी सुविधाओं की मजबूती को लेकर उपायुक्त ने हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ शौचालय तथा सूचना पट्ट की स्थापना पर विशेष ध्यान देने की बात कही और संबंधित विभागों को क्रियान्वयन में तत्परता लाने के निर्देश दिए। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा हेरिटेज विलेज के माध्यम से पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका को एकीकृत करने की दिशा में यह एक सशक्त प्रयास है, जो ग्रामीण समावेशी विकास को गति प्रदान करेगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा, जिला पर्यटन पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी, कला मंदिर संस्था के प्रतिनिधि, एवं संबंधित तकनीकी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel