Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 03-03-2025
  • नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन व्यवस्था, वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार, पेयजलापूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचड़ा उठाव आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई । बैठक में राज्य प्रवर्तित एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों की मदवार स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा आमंत्रित कार्यों की संख्या, अनुबंध पश्चात कार्यादेश जारी करने संबंधी कार्य की संख्या पर निकायवार चर्चा की गई।

नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन व्यवस्था, वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार, पेयजलापूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति, कचड़ा उठाव कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जुगसलाई नगर परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहरी परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत 4 योजनाएं ली गई जिनमें 1 पूर्ण हैं वहीं नागरिक सुविधा की 5 योजनाओ में 1 पूर्ण है। 15वें वित्त आयोद मद से वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार संबंधी 15 योजनाएं ली गई हैं जिनमें 11 में कार्य पूर्ण, 1 योजना ऑनगोइंग है वहीं 3 योजना निविदा की प्रक्रिया में हैं । साथ ही, पेयजलापूर्ति और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु कुल स्वीकृत 40 योजनाओं में 30 पूर्ण, 3 ऑनगोइंग व 4 निविदा की प्रक्रिया में है ।

जेएनएसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहरी परिवहन व्यवस्था हेतु 30 योजनाएं ली गई जिनमें 12 पूर्ण, 12 ऑनगोइंग तथा 6 योजनाओं में इस सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं नागरिक सुविधा की 26 योजनाओं में 8 में कार्य प्रगति पर है, 6 में एकरारनामा होना बाकि है, जुस्को द्वारा एनओसी की प्रत्याशा में 5 तथा शेष 7 योजनाओं में अगले एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।

मानगो नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहरी परिवहन व्यवस्था की 25 योजनाएं ली गई जिनमें 7 योजना पूर्ण, 6 प्रगति पर है, 9 एकरारनामा की प्रक्रिया में तथा 3 में स्थल विवाद है।

वहीं नागरिक सुविधा हेतु ली गई 50 योजनाओं में 8 योजना पूर्ण है, 9 प्रगति पर है, 32 एकरारनामा की प्रक्रिया में है और 1 में स्थल विवाद है । 15वें वित्त आयोद मद से वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार संबंधी वित्तीय वर्ष 2023-24 में ली गई 18 योजनाओं में 4 पूर्ण, 14 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की स्वीकृत, पूर्ण व लंबित योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया । साथ ही उन्होने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट अंतर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निकायों में डोर टू डोर कचड़ा कलेक्शन तथा कचड़ा के उचित निष्पादन पर बल दिया।

गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था की सप्लाई पर उन्होंने विशेष ध्यान देने की बात कहीं, इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाता है वहां पूर्व से रोस्टर प्लान निर्धारित करने के लिए कहा ताकि गर्मी के दिनों पानी की नियमित सप्लाई की जा सके ।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त जुगसलाई श्री संदीप पासवान, सहायक नगर आयुक्त चाकुलिया नगर पंचायत श्री चंदन कुमार समेत सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel