Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 06-02-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया गया। साथ ही डी0एस0डी0 एवं वितरण का कार्य ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया।

झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, चना दाल, चीनी, नमक वितरण योजना, धोती साड़ी वितरण, पीटीजी डाकिया वितरण योजना के तहत निर्धारित समय के अन्दर लाभुकों तक वितरित करने का निदेश दिया गया। निर्धारित लक्ष्य कम वितरण करने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच हेतु जांच टीम गठित करने का निदेश दिया गया।

इसके अलावे खाद्य आपूर्ति योजना के तहत गोदाम तक राशन की आपूर्ति, उठाव कर के वाहन के माध्यम से राशन दूकान तक परिवहन एवं राशन दूकान से लाभुकों के बीच राशन वितरण में लापरवाही तथा लेट लतीफी के जिम्मेवार लोगों पर कारवाई करने का निदेश विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने दिया।

आपूर्ति से वितरण के हर गतिविधि की नियमित मॉनिटरिंग करने का निदेश सभी पणन अधिकारियों को दिया गया।

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पीडीएस दूकान से राशन उठाव की समीक्षा करते हुए प्रावधान के अनुरूप 6 माह से राशन नहीं उठाव करने वाले उपभोक्ताओं एवं अपात्र लाभुकों की सूची तैयार करने तथा राशन सूची से नाम विलोपित करने का कारवाई करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

पीजीएमएस पोर्टल तथा बीएसओ एवं डीएसओ लॉग इन में लंबित मामलों को अविलम्ब निष्पादित करने का निदेश दिया गया। नया राशनकार्ड, डीलर चेंज, डिलीट मेंबर एवं राशनकार्ड सरेन्डर वाले मामलों में भौतिक सत्यापन के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पीजीएमएस पोर्टल में लंबित मामलों को यथासंभव 48 घण्टे के अन्दर निष्पादित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/सभी पणन पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel