Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सड़क सुरक्षा माह-2025 : यातायात नियमों के उल्लंघन पर ‘यमराज’ ने दी चेतावनी, फूल-माला पहनाकर चालकों से की गई नियमों के पालन की अपील

Follow

Published on: 03-01-2025

-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर (झारखंड)। 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक जिला में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातयात नियमों को लेकर जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत जुबली पार्क के आसपास एवं शहर के सभी ट्रैफिक चेकिंग स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ‘यमराज’ ने चेतावनी दी तथा ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ के महत्व को बताया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज कुमार, एमवीआई श्री सूरज हेम्ब्रम, श्री निशांत महतो और श्री ईश्वर लाल साव तथा सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं डीआरएसएम श्री प्रकाश कुमार गिरी, सड़क अभियांत्रिक विश्लेषक श्री नवीन कुमार ने अलग-अलग जांच स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को माला पहनाकर एवं गुलाब का फूल देकर शर्मिंदगी महसूस कराई।

अभियान के दौरान ‘यमराज’ के माध्यम से मैसेज देने का प्रयास किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया या भारी वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग, सड़क पर निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन चलाने, ओवरलोड नहीं करने व यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही सडक दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराया गया।

इस दौरान सिटी इन होटल, पारडीह व डिमना चौक के आसपास के क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel